कोटा का यह साइको किलर हवस मिटाने के लिए महिलाओं के साथ पार करता था हैवानियत की सारी हदें
कोटा। राजस्थान की शिक्षानगर कोटा में एक साइको किलर को उसके गुनाहों की सजा मिल गई है। कोर्ट ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की सजा सुनाई है। यह वो साइको किलर है, जो महिलाओं व युवतियों को अपने जाल में फंसाता। फिर उनके साथ दुष्कर्म कर हैवानियत की सारी हदें पार कर डालता। इस साइको किलर ने चार महिलाओं की जान ले ली।

कोटा में महिला की हत्या कर बोरी में बंद किया शव
राजस्थान के शिक्षानगरी कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके में 24 मई 2019 को महिला का बोरी में बंद महिला का शव मिलने के मामले में गिरफ्तार किए गए साइको किलर महावीर सिंह उर्फ मोहनसिंह को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 20 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। इस पूरे मामले मे कोर्ट में 54 गवाहों के बयान हुए हैं। वहीं, आरोपी को सजा सुनाते समय पर आरोपी के चेहरे पर किसी भी तरह का कोई पश्चाताप नहीं दिखा।
KOTA : रेप ना कर सका तो महिला का पेट चीरकर भरे कपड़े, जज ने सेवानिवृति से 1 दिन पहले सुनाई फांसी
सरकारी स्कूल के पास पड़ा मिला शव
जानकारी के अनुसार 24 मई 2019 को विज्ञान नगर के सरकारी स्कूल के पीछे बोरी मे बंद एक महिला का शव मिला था। उस समय तत्कालीन थानाधिकारी मुनिन्दर सिंह ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की थी। मामले में कई संदिग्धों से भी पुलिस की टीमों ने भी सघनता से पूछताछ की थी। तत्कालीन शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि इस तरह का जघन्य हत्याकांड उनके सामने पहली बार आया था। इस पूरे मामले को सुलझाने में सहायक पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन और तत्कालिन थानाधिकारी मुनिन्दर सिंह की अहम भूमिका रही है। इन्हीं के प्रयासों से साइको किलर मोहनसिंह पुलिस गिरफ्त में आया।
कोटा के अलावा इन जगहों पर की वारदात
पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए महिला के पेट मे चीरा लगाकर महिला के सभी कपड़े उसी के पेट में डालकर बाहर से तार से सिल दिया था। आरोपी को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था। तब वह सांगानेर की जेल से फरार हो गया। पुलिस पुछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने 20 साल पहले उद्योग नगर इलाके में मां-बेटी की जघन्य हत्या कर दी थी। नीम्बाहेड़ा में भी एक महिला की हत्या इसी तरह से की थी।