62 साल के बुजुर्ग को 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ पर कोटा की पोक्‍सो कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई

कोटा, 24 सितम्‍बर। राजस्‍थान के कोटा में 62 साल की एक बुजुर्ग को सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। इस संबंध में शुक्रवार को पॉक्‍सो क्रम-3 ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस्‍लाम नगर सुल्‍तानपुर निवासी शब्‍बीर मोहम्‍मद अंसारी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

kota court

न्‍यायाधीश दीपक दुबे ने अपने फैसले में टिप्‍पणी भी की। कहा कि बालिका के साथ छेड़छोड़ कुत्सित मानसिकता उजागर करता है। इससे पीडि.ता संभवतया जीवनपर्यंत बुजुर्गों को संदेह नजर से ही देखेगी। अदालत केवल सजा नहीं दे रही है, बल्कि उसे गुनाह से तौबा करने का मौका दे रही है कि वह खुदा की बारगाह में माफ मांग कर अपनी आदत सुधार लें।

बता दें कि 24 अक्‍टूबर 2020 को 14 वर्षीय बालिका ने रिपोर्ट दी थी कि 28 सितम्‍बर को वह घर के बाहर खेल रही थी। शब्‍बीर ने उसे दस रुपए देकर से चॉकलेट लाने को बोला। चॉकलेट लेकर उसके घर गई तो उसने छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर फोटो व वीडियो वायरल करवाने की धमकी। सहेली के साथ रात में मकान की छत पर आने को कहा। नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+