Kota Chambal accident : 40 लोग व 14 बाइक ले जा रही नाव चंबल में डूबी, 11 लोगों के शव निकाले
कोटा। राजस्थान के कोटा में चंबल नदी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। 40 व्यक्तियों और 14 मोटरसाइकिलों को लेकर चंबल नदी पार कर रही एक नाव डूब गई, जिससे 14 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दोपहर तक नदी में से 11 व्यक्तियों के शव निकाल लिए गए हैं जबकि तीन लोगों की अभी भी तलाश जारी है।
Recommended Video

कमलेश्वर धाम जाते वक्त हादसा
जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में ग्रामीण एक नाव में सवार होकर कमलेश्वर धाम जा रहे थे, जिसके चंबल नदी पार करना था। गांव गोठड़ा के पास नाव का असंतुलन बिगड़ गया और वो पानी में पलट गई। इससे नाव में सवार लोगों में कोहराम मच गया।

बच्चे व महिलाएं भी शामिल
नाव में बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं। नाव पलटने के बाद अफरा-तफरा मच गई और जो लोग तैरना जानते थे वे तैरकर किनारे आ गए। करीब 14 लोग में डूब गए। सूचना पाकर कोटा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल और नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल।
किसी ने नहीं पहनी सुरक्षा जैकेट
आस-पास के लोगों का कहना कि नाव में क्षमता से अधिक भार था। साथ ही सभी 40 लोगों में से किसी ने जीवन सुरक्षा जैकेट नहीं पहन रखी थी। ऐसे में नाव पलटते ही सभी लोग पानी में डूबने लगे। जो तैरना जानते थे। सिर्फ वे ही तैरकर किनारे तक आ पाए।












Click it and Unblock the Notifications