कोलकाता में बेचे जा रहे थे 'आर्टिफिशियल अंडे', बेचने वाला हुआ गिरफ्तार
अगर आप भी अंडा खाते हैं तो यह खबर जरूर ध्यान पढ़ लें, क्या पता आपके साथ भी धोखा हो रहा हो।
कोलकाता। अगर आप भी अंडा खाते हैं तो यह खबर जरूर ध्यान पढ़ लें, क्या पता आपके साथ भी धोखा हो रहा हो। कोलकाता में अंडा बेचने वाले एक विक्रेता को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि उसने जो अंडे बेचे थे उसमें प्लास्टिक जैसा पदार्थ पाया गया है।
इसके बाद एक महिला की शिकायत पर अब उस अंडे बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंडा बेचने वाले विक्रेता शमीम अंसारी ने अपने बचाव में कहा कि बत्तख के अंडे को अगर एक दिन के लिए फ्रिज में रख दिया जाए और फिर उसको बनाकर खाया जाए तो एकदम प्लास्टिक जैसा हो जाता है।
कोलकाता नगर निगम ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। शिकायतकर्ता अनीता कुमार ने कहा कि जब मैंने अंडे का ऑमलेट बनाया तो उसमें से प्लास्टिक बाहर आया।
यह घटना कोलकाता के पार्क सर्किस एरिया में हुई है। इस घटना के कोलकाता नगर निगम के मेयर इन काउंसिल अतीन घोष भी जांच करने पहुंचे।