UP News: डीजे पर डांस कर रहे थे बाराती, अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आए, तीन लोगों की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में शनिवार की देर रात एक बारात में बड़ा हादसा हो गया। बारात में बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे हाई टेंशन तार से सट गया। हाई टेंशन तार से डीजे सटने के चलते तीन बारातियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।
हादसे के बाद बारात में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का शव कब्जे में ले ली तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई। करने वाले में दो सगे भाई हैं जबकि एक अन्य युवक शामिल है।

बताया जा रहा है कि कौशांबी जनपद के दुल्हनिया पर गांव के रहने वाले पिंटू प्रजापति की शादी कोखराज थाना क्षेत्र के उसरे गांव में अमृता के साथ तय थी। शनिवार को बारात धूमधाम से दुल्हन के गांव में पहुंची।
दुल्हन के घर वालों ने द्वारा घर से पहले ही बारातियों को नाश्ता कराया गया। उसके बाद बाराती डीजे पर डांस करते हुए द्वार पूजा लगाने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हल्की बूंदाबादी होने लगी।
डीजे को बरसात के पानी से बचने के लिए बारातियों द्वारा डीजे के ऊपर छाजन बनाया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक जगह हाई टेंशन तार बरसात के जलते लटक गया था और डीजे उसी में सट गया।
हाई टेंशन तार में सटने के चलते राजेश और रवि नामक दो सगे भाइयों व एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने के चक्कर में तीन बराती भी झुलस गए। हादसे के बाद बरात में अपरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद सीओ अवधेश विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मरने वाले तीनों लोगों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बारातियों द्वारा यदि तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications