यूपी के कौशांबी में वांटेड अपराधी गुफरान की एनकाउंटर में मौत, दर्ज थे हत्या-लूट के कई केस

उत्तर प्रदेश पुलिस ने वांटेड अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कौशांबी में हुए एनकाउंटर में गुफरान नाम के अपराधी को मार गिराया है। इसके खिलाफ हत्या, डकैती समेत कई केस दर्ज थे।

गुफरान प्रतापगढ़ का रहने वाला था, उसपर प्रतापगढ़, सुल्तानपुर में हत्या लूट, डकैती समेत 13 से अधिक केस दर्ज थे। पुलिस ने उसपर 1.25 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

up police

रिपोर्ट के अनुसार यह एनकाउंटर समदा क्षेत्र में हुई है। गुफरान को गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे अस्पाल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी के प्रतापगढ़ में 24 अप्रैल को लूट की घटना हुई थी, यहां सीसीटीवी कैमरे मे गुफरान की पहचान हुई थी। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी। गुफरान पर एडीजी जोन प्रयागराज ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। जबकि सुल्तानपुर में उसपर 25000 का इनाम घोषित किया गया था।

सोमवार रात को लखनऊ एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही को गुफरान के बारे में जानकारी मिली थी। जानकारी के अनुसार गुफरान अपने साथी के साथ बाइक से एक घटना को अंजाम देने के लिए निकला था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई और उसने ससुर खदेरी नदी के किनारे गुफरान और उसके साथी को घेर लिया।

इस दौरान गुफरान ने कार्बाइन से फायरिंग की, जिसके जवाब में एसटीएफ ने फायरिंग की और गुफरान गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+