'योगी आदित्यनाथ क्या जानें परिवार क्या होता हैं...', कौशांंबी के सिराथू में बोलीं सपा सांसद जया बच्चन

कौशांबी, 25 फरवरी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचीं सपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। जया बच्चन ने बीजेपी नेताओं के भाषणों में 'परिवारवादी' का लेकर दिए गए बयानों को लेकर कहा, ''ये भूल जाते हैं कि आपके जो मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दिया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं। वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं। ये लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते।''

Recommended Video

    UP Election 2022: Sirathu में Jaya Bachchan ने PM Modi और CM Yogi पर क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    Uttar pradesh election 2022 SP MP Jaya Bachchan addresses rally in Sirathu

    जया बच्चन ने कहा, ''मैं 15 साल पार्लियामेंट में रहीं हूं, इन्होंने झूठ के सिवाय कुछ नहीं कहा है। जब ये सत्ता में है और जब ये सत्ता में नहीं थे, इन्होंने कभी भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। ऐसे लोग 'फेकुचंद' हैं।'' उन्होंने कहा, मेरा जन्म एमपी में एक बंगाली परिवार में हुआ था, यूपी में शादी हुई थी। मेरी बेटी ने एक पंजाबी से शादी की और बेटे ने एक दक्षिण भारतीय से शादी की। हमारे परिवार में जातिवाद या क्षेत्रवाद जैसा कुछ नहीं है। 'गंगा किनारे का छोरा' हमेशा गंगा का रहेगा। वह मुंबई के समुद्र में से एक नहीं बनेंगे।

    अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए बोलीं- अपने भैया की लाज रख लीजिए

    सिराथू से समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरवादी से पल्लवी पटेल चुनावी मैदान में हैं। पल्लवी पटेल के पक्ष में राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने शुक्रवार को प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सदी के महानायक और अपने पति अमिताभा बच्चन का जिक्र करते हुए कहा, "मैं अपने आपको यूपी की बड़ी बहू मानती हूं, डिम्पल जी छोटी बहू हैं। अमिताभ जी यहां से चुनाव लड़े थे तब मैंने जनता से कहा था कि मुंह दिखाई में अपनी बहू को वोट दीजिए। अपनी बहू की लाज रख लीजिए, अपने भैया की भी लाज रख लीजिए और पल्लवी पटेल जी को वोट दीजिए।"

    डिंपल यादव ने कहा - बेटे को तो देख लिया, अब बहू तो मौका दीजिए

    पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल। इलाहाबाद की बहू जया बच्चन और उत्तर प्रदेश की बहू मैं डिंपल यादव। डिंपल ने कहा कि सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है। परिवार कैसे चलाना है और दुख दर्द क्या होता है वो जानती हैं। आप सब की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+