UP News: ये कैसी शादी? बिना दूल्हे के ही 20 लड़कियों ने किया सामूहिक विवाह, कौशांबी से आया चौंकाने वाला मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि कौशांबी जनपद में सामूहिक विवाह योजना के तहत 20 लड़कियों की बगैर दूल्हे के ही शादी कर दी गई।

इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा समाज कल्याण मंत्री के साथ ही आईजीआरएस के माध्यम से इसकी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाले सभी सामान दिए गए और लड़कियों से 10-10 हजार रुपए रिश्वत ली गई।

UP News Kaushambi 20 girls got married

शिकायतकर्ता द्वारा मामले की शिकायत किए जाने के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। जांच में जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

23 नवंबर को आयोजित हुआ था कार्यक्रम

इस मामले में शिकायतकर्ता डीएस मौर्या द्वारा आरोप लगाया गया कि बीते 23 नवंबर को सिराथू तहसील के मिठेपुर में स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस सामूहिक विवाह में ब्लॉक के कई गांव से वर वधु शामिल हुए थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करीब 20 से अधिक कन्याओं की शादी बगैर दूल्हे की कर दी गई है। उसने यह भी कहा कि इसके लिए समाज विकास अधिकारी द्वारा बगैर दूल्हे की शादी करने वाली दुल्हनों के परिजनों से 10-10 रुपए लिए गए और फिर उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिया गया।

ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाता है रिजेक्ट

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि यदि कोई भी आवेदक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करता है तो अधिकारियों द्वारा उनकी फाइल में कोई ना कोई कमी निकाल कर उसे रिजेक्ट कर दी जाती है। मजबूरी में वह दलालों के पास पहुंचता है।

बाद में दलालों के माध्यम से मोटी रकम लेकर उन्हें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल किया जाता है। फिलहाल इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा समाज कल्याण मंत्री और आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

जिलाधिकारी कौशांबी का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सब कुछ ऑनलाइन होता है। शादी से पहले शादी के दिन और शादी के बाद भी जांच पड़ताल की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि दूल्हा दुल्हन के बगैर शादी करवा दी जाए। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+