ट्रिपल मर्डर से दहला कौशांबी, सोते वक्त तीन की गोली मारकर हत्या
Kausambi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद में पिता,पुत्री व दामाद की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया है। गुस्साए लोगों ने पड़ोस के 7-8 घरों को फूंक दिया। कई जिलों की फोर्स यहां तैनात कर दी गयी है। क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है।
जानकारी के मुताबिक,संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हररायपुर के रहने वाले होरीलाल (62), उनकी बेटी बृजकली (22) और दामाद शिवसागर (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। संदीपन घाट पर होरीलाल की जमीन का पट्टा है। आसपास के कुछ लोगों से इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा है।

गुरुवार देर शाम होरीलाल, बेटी-दामाद के साथ झोपड़ी में आ गए। यहीं, चारपाई बिछाकर बाहर सो गए। सुबह जब आसपास के लोग जगे तो उन्होंने तीनों की चारपाई में खून से लथपथ लाश देखी। इसके तुरंत बाद परिवार भी पहुंच गया। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि तीनों को सोते वक्त ही गोली मारी गई है। उनको उठने तक का मौका नहीं दिया गया है।
एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की हत्या हुई है। आक्रोशित लोगों ने कई घरों में आग लगा दिया गया है। यहां कई जिलों की पुलिस तैनात है। मामले की छानबीन कर दोषियों पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications