Lok Sabha Election 2024: कौन हैं कौशांबी से SP प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज? लंदन से पढ़ाई, उम्र है महज 25 साल
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को कौशांबी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की नाम की घोषणा कर दी गई। सपा ने इस बार यहां से 25 वर्षीय युवा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया है।
पुष्पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के मंझनपुर विधानसभा से पांच बार विधायक रहे इंद्रजीत सरोज के बड़े बेटे हैं। पुष्पेंद्र ने लंदन से पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारकर बड़ा दांव खेला है।

पढ़ाई के दौरान ही सियासी परीक्षा से होगा गुजरना
बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र सरोज फिलहाल बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई उन्होंने अभी पूरी नहीं की है। इसी बीच सपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पुष्पेंद्र सरोज को अकाउंटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ-साथ अब राजनीतिक परीक्षा से भी नहीं गुजरना होगा। यह भी कहा जा रहा है कि उनके पिता पहले से ही राजनीति में हैं, ऐसे में पिता का फायदा उन्हें मिलेगा।
25 साल के उम्मीदवार को मैदान में उतारकर सबको चौंकाया
पुष्पेंद्र सरोज मूल रूप से मंझनपुर तहसील के नगरेहा खुर्द गांव के रहने वाले हैं। पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज बहुजन समाज पार्टी से राजनीति शुरुआत किए थे और मौजूदा समय में सांसद हैं।
पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज बसपा के टिकट पर साल 1996 में चुनाव लड़े थे और विधायक बने उसके बाद 2012 तक लगातार चुनाव जितते रहे। बसपा के शासन काल में वे मंत्री भी रह चुके हैं।
2017 में भारतीय जनता पार्टी की ऐसी लहर चली की इंद्रजीत सरोज को चुनाव हारना पड़ा। उसके बाद ही उन्होंने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी और सपा में शामिल हो गए। सपा में शामिल होने के बाद 2019 में कौशांबी से सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था।
2019 लोकसभा चुनाव में भी वे कौशांबी से चुनाव हार गए थे। कौशांबी से चुनाव हारने के बाद साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें मंझनपुर सीट से समाजवादी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा। 2022 में चुनाव जीतकर हुए विधायक बने।
ऐसे में इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को कौशांबी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर कर सबको चौंका दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications