Live Encounter: पुलिस ने बदमाश को खेत में घेरकर मारी गोली, देखें एनकाउंटर के दौरान का Video
Live Encounter: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में युवती के साथ रेप करने और जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर पीड़िता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कौशांबी जनपद की पुलिस ने शनिवार को आरोपी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस द्वारा अरहर के खेतों में घेरेबंदी की जा रही है। इस दौरान गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। [वीडियो नीचे है]

मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के दोनों पैर में लगी। आरोपी को उठाकर पुलिस अस्पताल ले गई जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और पुलिसकर्मियों से मुठभेड़ के बारे में जानकारी लिए।
दरअसल, कौशांबी जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ उसी के गांव के पवन निषाद ने डेढ़ साल पहले दुष्कर्म किया था। इस मामले में युवती और उसके परिजनों द्वारा पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी पवन को जेल भेजा गया था। अभी कुछ दिन पहले ही पवन जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था। बीते 20 नवंबर को उसने कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से पीड़िता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। इस मामले में पवन के दो सहयोगियों को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था जबकि पवन की तलाश जारी थी।
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि महेवाघाट थाने की पुलिस एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महेवाघाट के कचहरी इलाके में छुपा हुआ है। ऐसे में पुलिस द्वारा महेवा घाट कछार इलाके में घेरेबंदी की गई तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
देखें Video-
उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पवन के दोनों पैर में गोली लगी। उसके बाद गिरफ्तार करते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पवन के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications