Kaushambi: तांत्रिक बहू ने किया दिव्यांग ससुर का कत्ल, हत्या के पीछे बताई ये वजह

Kaushambi Crime News, कौशांबी। चार फरवरी की रात कौशांबी जिले में हुई दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस मृतक बुजुर्ग की बहू को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे पुलिस ने जो वजह बताई वो काफी चौंकाने वाली थी। पुलिस की मानें तो आरोपी बहू तंत्र-मंत्र क्रिया में संलिप्त रहती थी। वह लोगों को बताती थी कि उसके ऊपर देवी आती हैं।

Recommended Video

    Kaushambi: तांत्रिक बहू ने किया दिव्यांग ससुर का कत्ल, हत्या के पीछे बताई ये वजह
    Kaushambi News: Tantric daughter-in-law murdered Divyang father-in-law

    तंत्र-मंत्र के चक्कर में वह दिव्यांग ससुर की सेवा नहीं करती थी। इन्ही चक्करों में बहू ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक की बहू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, ये मामला सराय अकिल थाना के अकराबाद गौहाली गांव का है। गुरुवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग भगवान दास की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त परिवार के लोग पड़ोस के गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

    शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर मिले पूजा-पाठ की सामग्री से पुलिस को बलि की आशंका हुई। पुलिस ने वारदात के समय घर के अंदर मौजूद मृतक वृद्ध की बहू को हिरासत लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में जो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। मृतक भगवान दास की बहू ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर देवी आती हैं। वह तंत्र मंत्र क्रिया में संलिप्त रहती है।

    देवी के आदेश से ही वह किसी भी काम को अंजाम देती है। उसके ससुर पिछले 3 सालों से पैरालाइज्ड है, जिससे उनकी सेवा करने के चक्कर में तंत्र मंत्र की क्रिया में बाधा उत्पन्न होती थी। इसी बात से लेकर वह दिव्यांग ससुर से खिन्न रहती थी। गुरुवार की रात जब परिवार के लोग पड़ोस के गांव में आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे तो उसने मौका पाकर ससुर की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+