Kaushambi News: दबंगों ने दलित युवक को पीटा, बीयर की बोतल में भरकर पिलाई पेशाब, तीन गिरफ्तार
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से के गिलौला थाने से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कौशांबी जनपद में एक दलित युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के साथ ही उन लोगों ने बीयर के बोतल में भरकर उसे पेशाब पिलाई।
इस मामले में युवक और उसके परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन मामले में लोकल पुलिस ने हीला हवाली की। उसके बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उसके बाद इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला दो जातियों से जुड़ा है ऐसे में भी पुलिस काफी सावधानी बरत रही है।
इस मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को जो शिकायती पत्र दिया गया है उसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह गांव के रहने वाली एक व्यक्ति के घर डीजे का सामान उतारने के लिए गया था। उतारने के बाद वह जनरेटर उतरने लगा।
इसी दौरान गांव के ही युवक पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने अभी कहा कि उन लोगों ने बीयर की बोतल में पेशाब की और पेशाब करने के बाद उन लोगों ने उसे जबरन पिलाया। जानकारी होने के बाद उसने उन लोगों का विरोध किया।
पीड़ित का आरोप है कि उसके बाद लोगों ने असलहा निकालकर उसे सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद जाति सूचक गालियां देते हुए लोग जबरन उसे पेशाब पिलाते हैं। इस मामले में पीड़ित स्थानीय पुलिस से शिकायत किया तो शिकायत नहीं सुनी गई।
उसने आरोप लगाया कि दिनभर उसे थाने पर बैठा कर रखा गया बावजूद इसके आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले में पीड़ित के भाई द्वारा पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई तब पुलिस एक्टिव हुई और तीन लोगों को पड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications