माँ ने कहा: छेड़खानी से तंग आकर बेटी ने खाया जहर, पुलिस जांच रही Love Triangle का एंगल
इस मामले में 17 वर्षीय छात्रा एक लड़के से प्रेम करती थी और दूसरा युवक छात्रा से प्रेम करता था। एक दिन दोनों युवक छात्रा के पहुंचे और पुछा तुम किससे प्रेम करती हो? जिसके बाद छात्रा ने जहर खा लिया।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे दो युवकों के प्रेम प्रसंग के चक्कर में इंटर की छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शादी के लिए मना करने पर एक युवक छात्रा को आते-जाते समय छेड़ा करता था। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने पानी की बोतल में जहर मिलाकर पी लिया। जहर पीनी के फ़ौरन बाद परिजन गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते मे ही छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

इसी साल किया था इंटर पास, ननिहाल गई थी घूमने
बता दें कि मृतक किशोरी जनपद कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। उसके पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी थी। जैसे-तैसे उसकी माँ कई मुश्किलों का सामना करते हुए उसे पढ़ा लिखा रही थी। हाल ही में मृतक छात्रा ने इंटर की परीक्षा पास की थी। जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से उसकी माँ उसे लेकर अपने मायके यानी लड़की के ननिहाल गई हुई थी। बुधवार को किशोरी ने अपने ननिहाल में ही जहर खाया जिससे उसकी जान चली गई।

अनुज नाम के युवक पर माँ ने लगाया आरोप
घटना के बाद 17 वर्षीय किशोरी की माँ ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी के ननिहाल का ही रहने वाला अनुज द्विवेदी नाम का एक युवक उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार है। उनका कहना है कि अनुज उनकी बेटी को परेशान करता था, वह आए दिन उससे मिलने गांव भी आता था। जिस कारण बुधवार को छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनुज के खिलाफ हत्या, छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
Recommended Video

अनुज से प्रेम करती थी छात्रा, हुई तीसरे की एंट्री
वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी अनुज द्विवेदी छात्रा से प्रेम करता था और छात्रा भी उससे प्रेम करती थी। इसी बीच एक नए युवक की एंट्री हुई और पता लगा कि थाना पश्चिम शरीरा का ही रहने वाला अमरदीप तिवारी भी छात्रा से प्रेम करता है। यही नहीं बल्कि अमरदीप छात्रा की मां के पास शादी का प्रस्ताव लेकर भी गया था। जिस पर मृतका की मां द्वारा यह कहकर इंकार कर दिया गया कि हमारी बेटी अभी पढ़ाई करती है और अभी वह छोटी है।

अमरदीप को किया मना, फिर भी करता रहा छेड़खानी
लेकिन इसके बाद भी अमरदीप उसे परेशान करता था, रास्ते मे आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता था। बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे दोनो आरोपी द्वारा छात्रा से मिलकर यह पूछा गया कि तुम किससे प्रेम करती हो? इस बात पर मृतका छात्रा द्वारा अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। छात्रा ने इसी बात से परेशान होकर पानी की बोतल में जहार मिलाया और पी लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications