पत्नी करती थी गुटखा खाने का विरोध, पति ने भाइयों संग मिलकर मार डाला उसे, बच्चे ने खोला राज

कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी से सटे परसरा गांव में बीती रात एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वह उसकी गुटखा खाने की लत का विरोध किया करती थी। ऐसे में गुस्साए पति ने दो भाइयों संग मिलकर पत्नी से मारपीट की। फिर, घर में मौजूद रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। मौके पर ही महिला की जान निकल गई। जिस वक्त ये सब हुआ, तब उस महिला का चार साल के बेटा अंश भी वहां मौजूद था।

husband killed his wife at kaushambi

पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू की तो मृतक महिला के बेटे अंश ने पूरी मर्डर मिस्ट्री का राज खोल दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला संगीता देवी का विवाह सन् 2011 में कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी मनोज तिवारी से हुई थी। संगीता के दो बच्चे मासूल बच्चे हैं, एक चार साल का अंश तिवारी और दूसरी बेटी प्रियंजला एक साल की है। पूरी घटना का राज मृत महिला के चार साल के मासूम अंश ने खोल दिया, क्योंकि उसकी मां की हत्या उसके पापा व दो चाचा ने उसके सामने की थी।

husband killed his wife at kaushambi

फिलहाल कोखराज पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मृत महिला के मायके से भी परिजन घटना स्थल पर रोते बिलखते हुए पहुंच रहे हैं। एएसपी ने पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+