Kaushambi News: डॉल्फिन का शिकार कर मछुआरों ने बनाया अपना निवाला, VIDEO वायरल हुआ तो मचा हड़कंप
Kaushambi News: डॉल्फिन (Dolphin) का शिकार कर मछुआरों द्वारा उसे खाने का मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले (Kaushambi) से सामने आया है। डॉल्फिन को पकड़कर ले जाने का फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में वन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस की मानें बाकी फरार चल रहे चार और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉल्फिन का शिकार कर उसे मछुआरों द्वारा निवाला बनाए जाने का मामला 22 जुलाई का बताया जा रहा है। इस संबंध में कौशांबी पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

कौशांबी पुलिस द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया कि यमुना नदी ग्राम नसीरपुर मे गैजेटिक डालफिन का शिकार किए जाने के संबंध में वन अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर थाना पिपरी मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। 24 जुलाई को दी गई तहरीर में बताया कि युमना नदीं के ग्राम नसीपुर में डॉल्फिन का शिकार किया गया है।
वन अधिकारी द्वारा नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत कुमार, संजय, दीवान, बाबाजी व गेंद लाल को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। बताया कि ये सभी 22 जुलाई को यमुना नदी किनारे शिकार करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने डॉल्फि का शिकार किया और गांव ले जाकर उसे अपना निवाला बना डाला।
हालांकि, मछुआरों द्वारा डॉल्फिन को ले जाते हुए वीडियो और फोटो खींच लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। डॉल्फिन को लेकर जाते हुए वीडियो और फोटो सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में चायल रेंज के रेंजर रवींद्र कुमार और बीट प्रभारी वन दरोगा राम प्रकाश रावत नसीरपुर गांव पहुंचे।
गांव पहुंचकर अधिकारियों ने छानबीन की और पांच मछुआरों में से एक रंजीत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, अन्य आरोपी फरार है, जिन्हें पुलिस पकड़ने के प्रयास कर रही है। बता दें कि इन सभी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 की धारा 9, 39, 50, 51(1) के तहत के तहत केस दर्ज कार्रवाई की जारी है।












Click it and Unblock the Notifications