दुष्कर्म के बाद कर दी किशोरी की हत्या, फिर गांव छोड़कर भाग रहा था, पुलिस ने पैरों में गोली मारी
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी, चायल सीओ फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्हें किशोरी की लाश मिली। जिसे उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गंगा नदी के निकट दिया वारदात को अंजाम
कुछ समय बाद छानबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ गंगा के कछार में रेप किया था। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसी युवक की तलाश में जुट गई। आज सुबह करीब 4 बजे आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया।
गांव छोड़कर भाग रहा था, पुलिस ने गोली मारी
पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रुका तो उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से आरोपी युवक घायल हो गया। घायल आरोपी युवक को पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
गुजरात: परिवार के 5 लोग मृत मिले, बच्चों को खिलाकर मां-बाप ने भी खाई जहरीली मिठाई
हत्या के बाद लाश झाड़ियों में फेंकी थी
एसपी अभिनंदन ने बताया कि गुरुवार की दोपहर की दोपहर एक किशोरी के साथ युवक ने रेप किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली की युवती के साथ दरिंदगी और मौत के घाट उतारने वाला युवक भागने की फिराक में है तो पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।