Kaushambi News: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत, देखें पूरी लिस्ट
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर में भीषण आग लग गई। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद पटाखा बनाने के लिए रखे गए बारूद ब्लास्ट करने लगे।
बारूद ब्लास्ट होने के चलते फैक्ट्री में काम करने वाले और आसपास के लोग उसकी जद में आ गए। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें पटाखा फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है।

वहीे दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं इसके अलावा 13 लोग पटाखा फैक्ट्री में फंसे हैं। हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।
बताया जा रहा है कि अभी भी करीब दर्जन भर लोग फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। उनकी मौत हो चुकी है या फिर भी जिंदा हैं। यह कहा नहीं जा सकता है। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं।
आधा किलोमीटर दूर गिरे शरीर के अंग
रिपोर्ट के मानें तो जिस समय पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ उस समय करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे। पटाखा फैक्ट्री का मालिक 33 वर्षीय शाहिद अली भी फैक्ट्री में मौजूद था।
धमाका इतना जोरदार हुआ कि करीब 2 किलोमीटर से भी दूर तक इसकी आवाज सुनाई थी। इतना ही नहीं धुएं का गुबार काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। और रुक-रुक कर घर तक धमाका होता रहा।
वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जब जांच पड़ताल की तो हादसे के करीब आधा किलोमीटर दूर से भी मजदूरों शरीर के अंग बरामद हुए। रविवार रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। रविवार रात तक नौ लोगों के मौत की सूचना मिली है जबकि अभी भी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में मरने वालों की लिस्ट
24 वर्षीय शिवनारायण पुत्र भोला प्रसाद, 50 वर्षीय अशोक पुत्र गया प्रसाद, 50 वर्षी मुन्नालाल पुत्र कल्लू, 21 वर्षीय बबलू पुत्र राम भवन यह चारों लोग कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा के रहने वाले हैं। इनके अलवा 18 वर्षीय कल्लू निवासी चमांधा और 22 वर्षीय मंगला प्रसाद निवासी उसरा के अलावा जनार्दन कुमार, शाहिद अली और रेखा देवी नामक एक महिला की भी मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications