Katni News: ट्रेन में तकिया बनाकर की जा रही है गांजा की तस्करी, अनोखा तरीका देख हैरान हुई पुलिस
Katni News: मध्य प्रदेश में गांजा तस्करी की जो तरकीब अपराधियों ने निकाली है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल अब तस्करों ने गांजा एक जगह से दूसरे जगह भेजने के लिए ट्रेन को अपना जरिया बनाया है।
ट्रेनों में तकिये और बेडरोल के रूप में गांजा का पैकेट बनाकर उसे एक जगह से दूसरे जगह भेजा जा रहा है। कटनी रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान तकिये और बेडरोल की शक्ल में गांजा को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

जीआरपी पुलिस ने कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से दो युवक को 19 किलो सात 700 ग्राम गांजा सहित पकड़ा है। गांजे की कीमत करीब 3 लाख 94 हजार रुपए आंकी गई है।
जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने जानकारी दी कि मुखबिर से खबर मिली थी कि दो युवक कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर जबलपुर एंड की ओर संदिग्ध हालत में खड़े हैं। इसके बाद जीआरपी टीम को मौके पर भेजा गया।
मुखबिर के बताए गए हुलिए के अनुसार दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ करने के साथ ही तलाशी ली गई। युवकों के पास मौजूद बैग की तलाशी के दौरान उसके अंदर से गांजा मिला।
आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपी चित्रकूठ जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र के कर्वी थाना क्षेत्र के कसहाई गांव निवासी रमाकांत उर्फ मोनू (21) और सुरसेन गांव निवासी अवनीश उर्फ टिक्कू (27) हैं। जीआरपी थाना प्रभारी जानकारी अनुसार कि दोनों युवक रायपुर से गांजा लेकर चित्रकूट जा रहे थे और दोनों बिलासुपर-भोपाल एक्सप्रेस से कटनी तक आए थे।












Click it and Unblock the Notifications