MP का कटनी बनेगा देश की यूनिक सिटी, सीएम शिवराज सिंह ने जिले को दी करोड़ों की सौगात

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले को अब यूनिक सिटी बनाने शिवराज सरकार पहल कर रही हैं। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए सीएम शिवराज ने कहा है कि यूनिक सिटी बनाने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने इस जिले में विकास की कई संभावनाएं जताई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कटनी विकास के पथ पर लगातार बढ़ रहा है। यहां की जनता मेहनत और ईमानदारी से अपनी आजीविका चलाती है। कटनी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने सीएम हाउस से मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र को 56 करोड़ 39 लाख रूपए के विकास कार्यों सौगात दी।

mps-katni-will-become-countrys-unique-city-

कटनी में अच्छे खिलाड़ी लेते हैं जन्म
सीएम शिवराज ने कहा कि कटनी जिले में अच्छे खिलाड़ी जन्म लेते हैं, जो देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी में प्रसन्नता, आनंद और चेहरे पर मुस्कराहट लाना हमारा लक्ष्य है। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। बहनों की जिंदगी में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। यह योजना एक सामाजिक क्रांति है। आजीविका मिशन से बहनें लखपति बन रही हैं। बहनों की आय हर महीने कम से कम 10 हजार रूपये करने के प्रयास जारी हैं।

कटनी को मिल रही है विकास कार्यों में प्राथमिकता
सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने कटनी में अनेक विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री चौहान कटनी जिले का लगातार विकास कर रहे हैं। कटनी को विकास कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। जिले की जो भी जरूरतें होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री चौहान को उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों और समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न प्रतिनिधियों ने धन्यवाद व्यक्त किया। लाड़ली बहना रूपा वर्मा ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि योजना बहनों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को राखी भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने अंतरात्मा से स्वीकारा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजेंद्र गुप्ता ने अस्पताल के लिए फायर एनओसी मिलने पर और बालमुकुंद गुप्ता ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने पर मुख्यमंत्री का आभार माना। लक्ष्मीचंद डोडानी और मनीष ने भी मुख्यमंत्री को जन-कल्याण के अच्छे कार्यों और समस्याएँ हल करने के लिए धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+