Katni Accident: स्लीमनाबाद में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 3 की मौत करीब 20 यात्री घायल, कई कटनी रेफर

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार एक यात्री बस कहर, वहां से गुजर रहे बाइक सवार तीन युवकों के लिए काल बन गया। बाइक को रौंदते हुए बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार करीब बीस यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

हादसा स्लीमनाबाद से उमरियापान सड़क के बीच में कछपुरा मोड़ पर होना बताया जा रहा हैं। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि बस की रफ्तार इतनी अधिक थी, कि बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बाद में बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई।

मृतक तीनों युवक सलैया फाटक क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनकी शिनाख्त चंद्रभान वासुदेव, निकेत वासुदेव और वीरेंद्र वासुदेव के रूप में हुई। घटना की खबर लगते ही मौके पर स्लीमनाबाद पुलिस पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का कार्य शुरू हुआ।

Katni-Accident-high-speed-passenger-bus-overturned

घायलों को इलाज के लिए फ़ौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिसमें कई यात्रियों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। स्लीमनाबाद थाना में पदस्थ आरक्षक ब्रिजमोहन चौधरी के मुताबिक घटना के बाद रोड पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया था। क्रेन की मदद से बस को हटवाया गया। प्रशासन बस मालिक का पता लगाने के साथ उसके दस्तावेजों की भी जांच कर रहा हैं। बस फिटनेस और परमिट का भी पता किया जा रहा हैं।

Katni-road-accident-Sleemanabad-today-news

आरोपी बस चालक भी घायल हैं। पुलिस ने बस जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वहीं कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक राशि भी सौंपी। साथ ही घायलों को भी मुआवजा देने के साथ उनके उचित इलाज के सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर दौरे पर थे। उन्होंने भी इस घटना पर गहन दुःख जताया हैं।

संवाद सूत्र- सत्येन्द्र गौतम, कटनी, मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+