मामूली बात को लेकर परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, भाई ने भाई को मार डाला

कासगंज। यूपी के कासगंज में कहासुनी को लेकर बड़ी वारदात हो गई। सदर कोतवाली के चामुण्डा गेट स्थित गद्दियां मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। परिजनों में कोहराम मच गया। आपसी विवाद को लेकर बुधवार की शाम भाइयों के बीच चाकूबाजी में चचेरे भाई ने चाकू घोंपकर दूसरे भाई की जान ले ली।

man killed by his brother

कासगंज सदर कोतवाली के मोहल्ला नवाब के गली गद्दियांन के रहने वाले यामीन व उनके ही परिवार के कमरूदीन में बुग्गी खड़ा करने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था लेकिन, बुधवार को विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच पहले गली गलौज हुई फिर देखते ही देखते मामला बढ़ता चला गया और जम कर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले। पथराव के बाद मारपीट हुई, ताक लगाए बैठे इमरान ने देखते ही देखते कमरुद्दीन के परिजनों पर धारदार हथियार से गला रेत कर 27 वर्षीय दानिश की हत्या कर दी। बेख़ौफ अभियुक्त इमरान ने एक के बाद एक गले पर वार कर दानिश को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों ने घायल दानिश को लेकर आनन-फानन में अशोक नगर स्थित सीएचसी पहुंचे, तब तक घायल दानिश ने दम तोड़ दिया था।

man killed by his brother

डॉक्टर ने मृतक दानिश को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पहुंचे एसपी, एएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी को तैनात कर दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+