Mukhtar Ansari: अब्बास अंसारी से जेल में मिलने पहुंचे भाई और पत्नी, जनाजे में शामिल होने की नहीं मिली थी इजाजत
Mukhtar Ansari Son Abbas Ansari News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कासगंज जेल में बंद उसके बेटे अब्बास अंसारी को जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली थी। शनिवार को मुख्तार अंसारी को गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अब कासगंज जिला कारागार में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी से मिलने के लिए अब्बास की पत्नी निकहत बानो और भाई उमर अंसारी मंगलवार को कासगंज जेल पहुंचे थे। दोनों द्वारा बाकायदा जेल में मुलाकात करने के लिए पर्ची बनवाई गई।

उमर अंसारी और निकहत बानो ने करीब आधे घंटे तक जेल में अब्बास अंसारी से मुलाकात की। जेल में प्रवेश करने से पहले मीडियाकर्मियों ने उनसे बात किया तो उन्होंने कहा था कि भाई से मिलने के बाद वे बात करेंगे।
पिता को याद करके रो रहे अब्बास
जेल से बाहर निकलने के बाद उमर अंसारी ने बताया कि उनके भाई अब्बास जेल में पिता को याद करके रोते नजर आए। उमर ने यह भी कहा कि वे रोजा रखे हैं और पिता जी के अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने के चलते काफी दुखी हैं।
उमर ने बताया कि जेल के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि जिस दिन पिता की मौत हुई थी। उस दिन भाईजान पूरी रात रोते रहे और काफी परेशान भी रहे। उस दिन वे जेलकर्मियों से बार-बार खुद को पिता के पास ले जाने के लिए बोल रहे थे।
पिता के जनाजे में इस कारण नहीं हो पाए शामिल
दरअसल, बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत हो जाने के बाद जेल में बंद उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी द्वारा पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी।
हालांकि अब्बास अंसारी द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी पर सुनवाई नही हो सकी। जिसके चलते बीते शनिवार को गाजीपुर के माेहम्मदाबाद युसुफपुर में पिता के जनाजे में अब्बास अंसारी शामिल नहीं हो पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications