'मोबाइल पर ही दिखा दो पापा का चेहरा', मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जेल में बेटे अब्बास ने रो-रोकर काटी रात

Mukhtar Ansari son Abbas Ansari News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद कासगंज जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने जेल में रो-रोकर रात गुजारी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से अब्बास अंसारी को परमिशन न मिल पाने के चलते शनिवार को अब्बास अपने पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया। ऐसे में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक जेल में अब्बास बेचैन दिखा।

after-the-death-of-mukhtar-ansari-son-abbas-spent-the-night-crying-in-jail

शुक्रवार सुबह में जहां अब्बास ने उठने के बाद सबसे पहले जेल कर्मियों से अखबार पढ़ने के लिए मांगा था वहीं शनिवार को भी उठने के बाद अब्बास ने सबसे पहले पढ़ने के लिए अखबार ही मांगा।

बताया जा रहा है कि अखबार लेने के बाद अब्‍बास अंसारी काफी देर तक अखबार पढ़ता रहा उसके बाद उसने जेल कर्मियों से अनुरोध किया कि मोबाइल पर ही उसके पिता का अंतिम दर्शन करवा दिया जाए।

वह जेल कर्मियों से काफी मिन्नतें कीं। बावजूद इसके पिता मुख्तार अंसारी के अंतिम दर्शन की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। जेल कर्मियों द्वारा जेल नियमों का हवाला देते हुए अब्बास अंसारी को शांत करा दिया गया।

पिता के मौत की सूचना मिलते ही हो गया था बेसुध
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात में बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की मौत हो जाने के बाद कासगंज जेल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना रात में ही जेल में बंद मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को दी गई थी।

पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद ही अब्बास अंसारी बेसुध हो गया। इस दौरान जेल में मौजूद बंदी रक्षकों द्वारा उसे संभाल गया लेकिन वह रात भर रोता रहा। गुरुवार रात में भी वह अपने वकील से बात करने की गुहार लगाता रहा।

हालांकि शुक्रवार को सुबह होने के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में जहां मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम शुरू हुआ वहीं अब्बास के वकील ने अब्बास अंसारी को पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। लेकिन बेंच ने उसकी याचिका पर सुनवाई ही नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+