कानपुर में जीका वायरस के 25 मामले, दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित

कानपुर, 03 नवंबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शहर में आज जीका वायरस के मामलों की संख्या 25 पहुंच गई है। सीएमओ डॉक्टर नेपाल सिंह का कहना है कि परेशान होने की जरुरत नहीं है, स्वास्थ विभाग की टीमें अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य कर रही हैं। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह के मुताबिक, हर रोज जीका वायरस के 300-400 सैंपल की टेस्टिंग हो रही है। कल तक जीका वायरस के 11 मामले थे, आज यह आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है। हमने टीमें रवाना कर दी हैं। किसी को डरने की ज़रुरत नहीं है। जीका वायरस से अब तक 2 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गईं।

Recommended Video

      Zika Virus: Kanpur में जीका वायरस के 14 मरीज मिलने से हड़कंप, Delhi-Bihar में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
      Zika virus 25 new cases have been verified in kanpur

      मच्छरों से फैलता है zika virus

      जीका वायरस एडीज एजिप्टी नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एडीज मच्छर आमतौर पर दिन में काटते हैं। ये वही मच्छर है जो डेंगू, चिकनगुनिया फैलाता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए जीका वायरस का संक्रमण कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खासतौर से भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है।

      डेंगू से ज्यादा घातक और जानलेवा

      जीका वायरस के कई लक्षण डेंगू जैसे ही रहते हैं, लेकिन ये ज्यादा घातक और जानलेवा साबित होता है। बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द कुछ कॉमन लक्षण हैं, जो जीका वायरस से संक्रमित इंसान में देखे जा सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+