Watch video: कानपुर का जांबाज दरोगा, नहीं की जान की परवाह, भीषण आग में खिड़की तोड़कर बचाई लोगों की जान
Kanpur Fire News: कानपुर के कपड़ा बाजार में सोमवार को एक बार फिर आग लग गई। आग से आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई।

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौघड़ा कपड़ा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान और ऊपरी मंजिल स्थित गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी बिल्डिंग उसके जद में आ गई। आगे के तेजी से फैलते देख तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय थाना को सूचना दी गई। राहत बचाव तो मौके पर पहुंच गई लेकिन आग बुझाने के लिए बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर की खिड़की खुलनी जरूरी थी। जांबाज दरोगा अंकित खटाना ने जान पर खेलकर खिड़की खोली। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दारोगा ने जान पर खेलकर बचाई लोगों की जान।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा दो छतों के बीच लटका हुआ है और लगातार खिड़की पर पैर से वार कर रहा है। कुछ ही देर में दरोगा की मेहनत रंग लाई और खिड़की खुल गई।
यहां देखें VIDEO (Credit: NBT)
Recommended Video
लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुमटी नंबर 5 निवासी गुलशन कुमार की नौघड़ा कपड़ा बाजार में सागर वस्त्रालय के नाम से दुकान व गोदाम है। सोमवार को उनकी कपड़े की दुकान और ऊपरी मंजिल स्थित गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था। धुआं उठता देख क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना गोदाम मालिक व कंट्रोल रूम को दी।
शार्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार की जिस इमारत में घटना हुई है, उसके ग्राउंड फ्लोर पर उनकी दुकान है और ऊपर की दो मंजिलों पर एक गोदाम है। सोमवार को गोदाम के ग्राउंड फ्लोर के स्विचबोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें ऊपरी दोनों मंजिलों तक पहुंच गईं। आग की लपटें और धुआं निकलते देख लोगों ने कंट्रोल रूम और गोदाम मालिक को सूचना दी, जिन्होंने बताया कि वह लखनऊ में हैं. जिस पर एसीपी कलेक्टरगंज टीबी सिंह, बादशाहीनाका थाना व लाटूशरोड, अनवरगंज, मीरपुर, फजलगंज समेत अन्य दमकल थानों की फोर्स करीब छह वाहनों से मौके पर पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications