मोबाइल नंबर मांगने पर थानेदार ने गालियां देते हुए कुर्सी पर बैठे युवक को जड़े तमाचे

कानपुर। मोबाइल नंबर मांगने से नाराज लाल कॉलोनी के चौकी इंचार्ज ने गालियां देते हुए कुर्सी पर बैठे युवक को तमाचे जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। यह वीडियो वायरल होने लगा। इसे देखकर लोग यूपी पुलिस को भला-बुरा कहने लगे। संवाददाता के अनुसार, एक दिन पहले बनाया गया वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

UP Police SI slapped youth in kanpur

किदवईनगर थाना अंतर्गत लाल कॉलोनी निवासी अमजद अली की साकेतनगर चौकी क्षेत्र में एक पेंटिंग की दुकान है। अमजद ने बताया है कि चौकी इंचार्ज पवन तिवारी दो दिन पहले गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें फुटपाथ पर दुकान का बोर्ड लगा दिखा तो हटवा दिया था। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के दौरान बोर्ड फुटपाथ पर रख सामान निकाल रहा था, तभी चौकी इंचार्ज आ गए और हड़काने लगे। इस पर बोर्ड तुरंत दुकान में रख लिया गया।

युवक ने चौकी इंचार्ज का नंबर मांगा तो नाराज हो गए। गालियां देते हुए तमाचे मारे। चौकी इंचार्ज का कहना है कि अमजद को कई बार फुटपाथ पर कब्जे से रोका गया, लेकिन हर बार कब्जा मिला। शुक्रवार सुबह फुटपाथ से बोर्ड हटाने के लिए कहने पर अभद्रता की। इसलिए उसे तमाचे मारे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+