UP Nikay Chunav 2023: सपा प्रत्याशी Vandana Vajpai हैं करोड़पति,24 लाख का गोल्ड और एक गैस एजेंसी की हैं मालकिन
कानपुर महापौर पद के लिए सपा ने वंदना वाजपेई को चुनावी मैदान में उतारा हैं। आइए जानते है कितनी संपत्ति की मालकिन हैं वंदना वाजपेई...

SP Candidate vandana vajpai: यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में कानपुर की महापौर प्रत्याशी वंदना वाजपेई ने 21 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर दिया। वंदना वाजपेई आर्यनगर विधानसभा सीट दूसरी बार के विधायक अमिताभ वाजपेई की पत्नी हैं।
नामांकन दाखिल करने के बाद वंदना वाजपेई ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सपा प्रत्याशी वंदना वाजपेई ने कहा कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने जो जनता से वादे किए हैं, उन्हें पूर करने की सबसे पहली प्राथमिकता है। आइए जानते है कितनी संपत्ति की मालकिन हैं वंदना वाजपेई...
दरअसल, शुक्रवार 21 अप्रैल को सपा प्रत्याशी वंदना वाजपेई ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वंदना वाजपेई ने एफिडेवट देकर अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। शपथ पत्र में वंदना वाजपेई ने बताया कि उनके पास 25 हजार कैश व 24 लाख रुपए का सोना है।
शपथ पत्र के मुताबिक, वंदना वाजपेई के पास कुल चल संपत्ति 1.96 करोड़ रुपए हैं। वंदना के पास अचल संपत्ति नहीं है और ना ही किसी प्रकार का लोन हैं। वंदना के पंजाब नेशनल बैंक की गुमटी शाखा में तीन खाते हैं। चालू खाते में 359295 रुपए, बचते खाते में 150650 रुपए है।
PPF खाते में 1713404 रुपए जमा हैं। इतना ही नहीं, 45 वर्षीय वंदना वाजपेई के पास एक मारूती कार 800 है और एक गैस एजेंसी हैं। वहीं, पति के पास कैश 65.34 लाख रुपये है। अगर वंदना वाजपेई की शिक्षा की बात करे तो उन्होंने स्नातक की हुई है।
सपा महापौर प्रत्याशी वंदना वाजपेई ने शुक्रवार 21 अप्रैल को विधायक पति अमिताभ वाजपेई के साथ शांतिपूर्ण ढंग स नामांकन कराने पहुंचीं। इस दौरान वंदना वाजपेई ने कहा कि अवारा पशुओं, यातायात, नाली, सड़क जाम, सीवर की समस्या पर मुझे काम करना है।
वंदना वाजपेई ने कहा कि मैं किसी को चुनौती नहीं मानती हूं। कहा कि मैं जिस तहर से चुनाव लड रही हूं, वैसे ही सभी चुनाव लड़ रहे हैं। मेरी जनता से अपील है कि मुझे अपना आर्शीवाद दें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications