UP News: इंस्टा DP में खूबसूरत लड़की देख फिदा हुआ लड़का, मिलने पर निकली महिला, फिर सरेराह पटक-पटक कर पीटा
Kanpur UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कानपुर जनपद में एक युवक और एक महिला की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। महिला ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत लड़की की डीपी लगाई थी।
महिला को खूबसूरत लड़की समझ कर युवक उसे मीठी-मीठी बातें करने लगा। कई दिनों तक दोनों के बीच चैटिंग हुई उसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान किया। बताया जा रहा है कि मुलाकात के बाद सच्चाई सामने आई तो युवक ने महिला की पटक पटक कर पिटाई कर दी।

महिला की पिटाई करने के बाद वह वहां से भाग निकला। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टा पर खूबसूरत लड़की का लगाई थी डीपी
पकड़े जाने पर पुलिस ने लड़के से जब पूछताछ की तो उसने जो सच्चाई बताई उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। आरोपी दीपेंद्र ने बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाता है और लंबे समय से एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती किया था।
उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत डीपी लगी हुई थी, जिसे देखकर वह उससे बातचीत करना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों ने मिलने का मन बनाया। युवक ने कहा कि शनिवार को महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।
जब वह उससे मिलने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि इंस्टाग्राम पर DP में लगाई गई फोटो किसी दूसरे युवती की थी। डीपी पर जितनी खूबसूरत फोटो लगी थी महिला उतनी खूबसूरत नहीं थी ऐसे में उसे गुस्सा आ गया।
सड़क पर पटक-पटक कर पीटा
इसी बात से नाराज होकर उसने महिला को पटक दिया और पटक कर पिटाई करने के बाद वह वहां से भाग निकला था। इस बारे में डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि मामले में एक 42 वर्षीय महिला के पति द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी।
शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ करने के बाद सोमवार को उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा जहां से उसे जेल भेजा जाएगा। इधर इस मामले को सुनने के बाद हर कोई हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications