नाबालिग बहनों को अगवा कर खेत में ले गए दबंग, चापड़ से किया हमला

Kanpur news, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबंगों ने दो नाबालिग लड़कियों को अगवाकर धारदार हथियार से उनके पैरो पर हमला कर दिया। दबंगो ने चापड़ व चाकू से दोनों नाबालिग लड़कियों के पैरों पर कई वार कर दिए, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गई। लड़किया किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों के साथ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

खेत में ले जाकर किया हमला

खेत में ले जाकर किया हमला

बिल्हौर थाना क्षेत्र के गुंदानिया पुरवा की रहने वाली सुनीता की दो नाबालिग लड़कियां मंदिर में हो रहे भागवत कथा को सुनने गई थीं। भागवत समाप्त होने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान गांव के ही रहने वाले शीलू व उसके साथी दोनों को पकड़कर खेतों में ले गए। वहां पर शीलू और उसके साथियों ने लड़कियों के हाथ पकड़कर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दोनों के पैरों पर चापड़ से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

पुलिस ने अस्तपाल में भर्ती कराया

पुलिस ने अस्तपाल में भर्ती कराया

घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग घायल लड़कियों को वहीं छोड़कर भाग निकले। घायल अवस्था में दोनों लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को इस बात से अवगत कराया। पुलिस को जब सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

चार नामजद, दो गिरफ्तार

चार नामजद, दो गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण प्रदुम्मन सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय में चल रहे मामले को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो नाबालिग लड़कियों पर हमला कर उन्हें घायल किया है, जिसमे चार लोगों को नामजद किया गया था। हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। एसपी का कहना है की दबंग लोग फिर से हमला ना करें, इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+