कानपुर: शादी का झांसा देकर ट्यूशन टीचर से रेप, अश्लील वीडियो किया वायरल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्यूशन टीचर के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता पिछले एक सप्ताह से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए थाने से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज करने के बजाए पीड़िता पर आरोपी से समझौता करने का दबाव बना रही है। वहीं, आरोपी के परिवार वालों ने भी पीड़िता की इज्जत की कीमत लगा दी है।

tuition teacher misdeeds in kanpur

स्टूडेंट के चाचा ने दोस्ती कर किया रेप

मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली 20 साल की युवती घर के पास रहने वाले एक बच्चे के घर ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। बच्चे के चाचा अभिषेक ने उससे दोस्ती कर ली, जिसके बाद अभिषेक ने उसे एक फ्लैट में ले जाकर रेप किया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। अभिषेक ने अश्लील वीडियो बना लिया और युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो अभिषेक ने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए।

पीड़िता ने डीआईजी से लगाई गुहार

आरोप है कि पीड़िता जब थाने शिकायत करने पहुंची तो चकेरी पुलिस ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। इसके बाद युवती ने डीआईजी कार्यालय में पेश हो गुहार लगाई तो थाने का एक दरोगा उस पर समझौता करने का दबाव बनाने लगा। यहां तक कि थाने में पुलिस ने उसकी इज्जत की कीमत लगा दी। पीड़िता ने एक बार फिर डीआईजी कार्यालय पहुंच कर गुहार लगाई। वहीं, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले दरोगा की भी जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+