कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के साथी धर्मेंद्र ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने गिरफ्तारी पर रखा था एक लाख का इनाम

कानपुर। कानपुर के बिकरू कांड में ​गैंगस्टर विकास दुबे का साथ धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे मंगलवार को वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। धर्मेंद्र पर विकास दुबे के साथ मिलकर बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का आरोप है। बिकरू कांड के बाद से ही धर्मेंद्र फरार चल रहा था। पुलिस ने धर्मेंद्र पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था, लेकिन पुलिस का चकमा देकर उसने सीधे कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। स्पेशल जज दस्यु प्रभावित न्यायालय ने सुनवाई के बाद धर्मेंद्र दुबे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें, इससे पहले सोमवार को कानपुर देहात की कोर्ट में बिकरू कांड के आरोपित 25 हजार के इनामी गोविंद सैनी ने भी सरेंडर किया था।


slain vikas dubey associate dharmendra dubey surrendered in court

धर्मेंद्र पर है बिकरू कांड में शामिल होने का आरोप

गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए 2 जुलाई की रात पुलिस की एक टीम कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में उसके घर गई थी। पहले से घात लगाकर बैठे विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस की टीम पर तीन तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इस घटना में सीओ बिल्हौर देवेंद्र सिंह सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दौरान विकास दुबे के साथ धर्मेंद्र उर्फ धीरू दुबे के भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन धर्मेंद्र उसके हाथ नहीं आ सका था।

पुलिस ने धर्मेंद्र की गिरफ्तारी पर रखा था एक लाख का इनाम

बता दें, पुलिस ने धर्मेंद्र की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। धर्मेंद्र दुबे मंगलवार को अचानक स्पेशल जज दस्यु प्रभावित न्यायालय में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। इस दौरान पुलिस और एसटीएफ को भनक तक नहीं लगी। धर्मेंद्र वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा था। स्पेशल जज दस्यु प्रभावित न्यायालय ने सुनवाई के बाद धर्मेंद्र दुबे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले सोमवार को 25 हजार के ईनामी गोविंद सैनी ने कोर्ट में सरेंडर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+