शर्मनाक : क्लास में बैठकर अश्लील फिल्में देखता रहता था टीचर, छात्रा ने खोली पोल

कानपुर, 29 अक्टूबर: सरकारी टीचरों के अनुपस्थित रहने या रोज देर से स्कूल पहुंचने की खबरें तो अक्सर सुनने को मिल जाती हैं, लेकिन कानपुर में सरकारी स्कूल के एक टीचर ने सारी हदें पार कर दीं। ये टीचर क्लास में बच्चों को पढ़ाने की बजाए घंटों बैठकर पोर्न वीडियो देखता रहता था। मामला का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने टीचर की करतूत अपने घर पर परिजनों बताई। मामला सामने आने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए डॉ. पवन कुमार तिवारी ने कार्रवाई करते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया है।

छात्रा ने घरवालों को बताया - मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हैं टीचर

छात्रा ने घरवालों को बताया - मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हैं टीचर


मामला कानपुर के उच्च प्राइमरी स्कूल भाऊसिंह, शास्त्री नगर का है। छात्रा की शिकायत के मुताबिक, टीचर अनूप कुमार शुक्ला क्लास में आने के बाद मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने में व्यस्त हो जाते थे। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने घर में बताया कि शिक्षक अपने मोबाइल पर कुछ अश्लील वीडियो देखते हैं। बेटी की बात सुनकर घरवाले हैरान रह गए और स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया।

बीएसए ने टीचर को किया सस्पेंड, जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

बीएसए ने टीचर को किया सस्पेंड, जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

अभिभावकों ने कहा कि जब तक टीचर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। मामला तूल पकड़ता देख बीएसए ने जांच के आदेश दिए। बीएसए डॉ. पवन कुमार तिवारी ने टीचर को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए हैं। मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

मिर्जापुर का 'जल्लाद' प्रिंसिपल

मिर्जापुर का 'जल्लाद' प्रिंसिपल

इससे पहले मिर्जापुर में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की अजीबोगरीब हरकत सामने आई थी। प्रिंसिपल ने कक्षा 2 में पढ़ने में एक छात्र के साथ जल्लादों जैसा व्यवहार करते हुए उसे छत से उल्टा लटका दिया। मासूम छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने गोलगप्पे खाते वक्त कुछ शरारत कर दी थी। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+