PM Modi In Kanpur: 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं....', शुभम के परिजनों से बोले पीएम मोदी
PM Narendra Modi Kanpur Visit Latest News Hindi Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर दौरे पर पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने चकेरी एयरपोर्ट पर ही पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या से पीएम मोदी ने बात की और उनका हौसला बढ़ाया।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा हम सभी आप के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में आतंकवाद और अपराध के खिलाफ लड़ाई में आपके साथ खड़ा हूं। आतंकवाद के खिलाफ जो लड़ाई शुरू हुई है वो अभी खत्म नहीं हुई है।
शुभम की पत्नी से की बात
पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या से बातचीत कर उनका हाल जाना।

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
पनकी तापीय विस्तार (660MW)- 8,305 करोड़ रुपए
घाटमपुर नवेली पावर प्लांट (660MW)- 9,337 करोड़ रुपए
कानपुर मेट्रो (चुन्नीगंज से सेंट्रल)- 2,120 करोड़ रुपए
एटा, ओबरा और खुर्जा तापीय परियोजनाएं- 26,674 करोड़ रुपए
गौरिया पाली मार्ग चौड़ीकरण- 113 करोड़ रुपए
नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग- 187 करोड़ रुपए
यीडा, ग्रेटर नोएडा में 220KV उपकेंद्र- 140 करोड़ रुपए












Click it and Unblock the Notifications