सड़क पर हुई मछलियों की बारिश, लैपटॉप बैग तक में भरकर भागे लोग
कानपुर। यूपी के कानपुर में मंगलवार को मछलियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर मछलियां ही मछलियां फैल गईं। आस-पास के लोग सड़क पर बिखरी हुई मछलियों को लूटने के लिए टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों ने अपने लैपटॉप बैग में भी मछलियों को भरा है।

मामला कानपुर के अर्मापुर थाना क्षेत्र का है, जहां पनकी से विजयनगर की तरफ मछलियों को लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लदी हजारों मछलियां सड़क पर तैरती हुई नजर आईं।
ऑफिस जाने के बजाए मछलियां पकड़ने लगे लोग
हैरानी की बात तो यह रही कि मौके से गुजर रहे राहगीर अपने ऑफिस जाने के बजाए जमीन पर पड़ी हुई मछलियों को पकड़ने लगे। जिसे जिनती मछलियां ले जाती बनी वह उतनी उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने पॉलीथिन, झोला, लैपटॉप बैग में मछलियों को भर लिया।












Click it and Unblock the Notifications