पेरिस आतंकी हमले से थर्राया कानपुर का चमड़ा उद्योग
कानपुर। पेरिस में जिस तरह से आतंकियों ने हमला कर सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया है उसका असर दुनिया के हर कोने में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी पेरिस हमले की धमक महसूस की जा रही है।

पेरिस अटैक के चलते कानपुर का मशहूर चमड़ा उद्योग मुश्किल में पड़ता दिख रहा है। यहां के चमड़ा कारोबारियों के माथे की लकीरें बढ़ गयी है। इसकी मुख्य वजह है जल्द ही कुछ दिनों में शुरु होने वाले पेरिस फेस्टिवल।
दरअसल हर साल पेरिस में होने वाले पेरिस फेस्टिवल में बड़ी मात्रा में कानपुर के चमड़े के उत्पाद निर्यात किये जाते हैं। लेकिन जिस तरह से पेरिस में आतंकियों ने हमला किया है उससे माना जा रहा है कि यहां चमड़े के उत्पादों की मांग पर काफी असर पड़ सकता है।
पेरिस में कानपुर के बने लेदर सैंडल, जूतों सहित कई सामान बड़ी संख्या में निर्यात किये जाते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आतंकियों ने पेरिस में हमला कर 150 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और सैकड़ों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications