कांग्रेस के पुराने साथी रहे हैं शोभन सरकार के शिष्य ओम बाबा

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शोभन सरकार पर दिए बयान के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शोभन सरकार के शिष्य ओम महाराज ने खुद को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया है। ओम महाराज ने क हा है कि वो किसी जमाने में कांग्रेस में रहे थे। उनके एक पुराने साथी ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है। इस खुलासे के बाद विवाद और राजनीति का नया दौर शुरू हो सकता है।
ओम महाराज के पुराने साथी के बयानों के मुताबिक वो किसी जमाने में कांग्रेस में रहे थे, लेकिन 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए राजनीति छोड़ दी थी। उस वक्त उनका नाम ओम अवस्थी था। वहीं ओम महाराज के कांग्रेस ने नाता होने के खुलासे के बाद बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस के दबाव में आकर शोभन सरकार ने नरेन्द्र मोदी को चुनौती से भरी चिट्ठी लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications