पानी में डूबते आदमी तक खुद पहुंची यह बोट और बचाकर वापस ले आई, देखिए वीडियो में कमाल
कानपुर। नदियों में डूबने से आए दिन हो रही मौतों को रोकने के उद्देश्य से सरकार ने नई पहल करते हुए रिमोट कंट्रोल चलित लाइफ सेविंग बोट ताइवान से मगवाई गई है। इसका कुंभ में सफल परीक्षण के बाद से पुलिस को सौंप दी गई है। यह लाइफ बोट गहरे पानी में डूब रहे एक इंसान को बचा लेने में पुरी तरह से सक्षम है और इस बोट को किनारे खड़े होकर संचालित किया जाता है। इस बोट की कीमत 7 लाख रुपए है। इस बोट से एक बार में 3 लोगों को बचाया जा सकता है।

प्रयागराज में हुए कुंभ के दौरान रिमोट कंट्रोल लाइफ बोट का प्रयोग किया गया था और अब इसका प्रयोग कानपुर में पहली बार गंगा नदी में किया गया। जिसमें एक युवक को डूबने से बचाया गया। आपको बता दें कि यह रिमोट कंट्रोल लाइफ बोट नदी में डूबते हुए एक व्यक्ति को बचाकर 20 किमी की स्पीड से किनारे ले आएगा। यानी खास बात इस बोट की यही है कि लहरों में डूब रहे एक व्यक्ति को यह लाइफ बोट उसकी जान बचाएगा और तीव्र गति से उसे किनारे ले आएगा।

यह बोट ताइवान से प्रदेश सरकार ने कुंभ के दौरान मंगवाई थी। इससे कई लोगों की जान भी बचाई जा चुकी है। जल पुलिस कर्मी मोतीलाल ने बताया कि यह लाइफ सेविंग बोट रिमोट से चलती है और यह ताइवान में बनी है, जिसकी लागत लगभग 7 लाख रुपये है। यह बोट डूब रहे एक व्यक्ति को तत्काल बचा सकती है। 50 किलो के आदमी को तत्काल बाहर ला सकती है और 3 लोगों की जान भी बचा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications