'जब नेताजी ही नहीं रहे, तो मैं जीकर क्या करूंगा', मुलायम के निधन से दुखी कानपुर में शख्स ने दी जान
'जब नेताजी ही नहीं रहे, तो मैं जीकर क्या करूंगा', ये कहते हुए शख्स ने नदी में छलांग लगा दी। शख्स की नदी में डूबकर मौत हो गई। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। बताया जा रहा है कि शख्स मुलायम सिंह यादव का समर्थक और प्रशंसक था। उनके निधन की बात पता चलते ही शख्स ने अपनी जान दे दी। शख्स की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। मुलायम लंबे समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में उनकी इलाज चल रहा था।

मुलायम के निधन की सूचना मिलते ही बिलखने लगा था राजेश
बर्रा के मर्दनपुर निवासी राजेश कुमार यादव (50) इस्पात नगर में मजदूरी करता था। राजेश सोमवार को काम से वापस घर आ रहा था, तभी उसे जानकारी हुई कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुलायम सिंह के निधन की सूचना मिलते ही राजेश बिलखने लगा और गांव के पास पहुंचते ही शोर मचाते हुए कहने लगा, 'जब नेताजी नहीं रहे तो अब मैं जीकर क्या करूंगा।'
नदी में लगाई छलांग, डूबकर मौत
जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक राजेश ने एकता पार्क के पास पांडु नदी में छलांग लगा दी। राजेश यादव की नदी में डूबकर मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। राजेश अपने पीछे पत्नी रामरती और चार नाबालिग बेटियां छोड़कर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई अमर बहादुर ने मीडिया को बताया कि राजेश का नेताजी से बहुत लगाव था। उनके निधन की खबर सुनकर वह अवसाद में चले गए और आत्महत्या कर ली। बता दें, राजेश घर में बड़े थे और इकलौते कमाने वाले थे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications