सोना-चांदी घर पर छोड़कर निकल गए गोल्डन बाबा मनोज सेंगर, अब तलाश में जुटी पुलिस

सोना-चांदी घर पर छोड़कर निकल गए गोल्डन बाबा मनोज सेंगर, अब तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर, 16 मार्च: गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित कानपुर जिले के रहने वाले मनोज सेंगर मंगलवार 15 मार्च को अचानक से लापता हो गए। मनोज सेंगर के लापता होने से उनके परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पुलिस गोल्डन बाबा तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Manoj Sengar of Kanpur, popularly known as Golden Baba, went missing

काकादेव निवासी मनोज सेंगर गूगल गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर हैं। गोल्डन बाबा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज मंगलवार भोर में उठे और नहाने के बाद पूजा की। फिर गेरुआ वस्त्र पहनकर निकल गए। घर से निकलने से पहले मनोज सेंगर पहनने वाले चार किलो सोने और चांदी के जेवर और चांदी के जूते घर पर ही छोड़ गए। कई घंटे तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजनों का कहना है कि मनोज ने बताया था कि वह हॉस्टल जा रहे हैं लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मनोज सेंगर की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। एक टीम सीसीटीवी फुटेज व दूसरी सर्विलांस की मदद से सुराग तलाश रही है। वहीं तीसरी टीम उनके परिचितों आदि से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

घर पर उतार कर रख गए हैं जेवर
परिजनों के मुताबिक, मनोज चार किलो सोना व चार किलो चांदी पहनते थे। मंगलवार सुबह सभी आभूषण घर पर ही उतारकर चले गए थे। जिन हालातों में वह गए हैं, उससे पूरी संभावना है कि जानबूझकर कहीं गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में घर से निकलकर दायीं ओर जाते हुए कैद हुए हैं। जिस रूट पर वह गए हैं, उस तरफ लगे एक-एक कैमरे के फुटेज पुलिस देख रही है।

कृष्ण भक्ति में हैं लीन, खुद को कहते हैं मनोजानंद महाराज
गोल्डन बाबा मनोज सेंगर पिछले कई वर्षों से मनोज कृष्ण भक्ति में लीन हैं। वह खुद को मनोजानंद महाराज कहते हैं। पुलिस ने ऐसी आशंका जता रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि भक्ति में लीन होने की वजह से वह कहीं चले गए। इस बिंद पर भी जांच चल रही है। जाने से पहले उन्होंने रात में परिजनों ने अपना आधार कार्ड भी मांगा था। मोबाइल भी घर पर छोड़ दिया। इस वजह से उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+