Kanpur में बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लोगों ने की ऐसी हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग: Video Viral
Kanpur में प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी बुर्का पहनकर पहुंच गया। इस दौरान प्रेमी ने एक गलती कर दी और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

उत्तर प्रदेश के Kanpur जिले से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कानपुर में प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी बुर्का पहनकर उसके घर पहुंच गया। इस दौरान प्रेमी की हरकत देख लोगों को उस पर शक हुआ।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि प्रेमी ने लेडीज की जगह जेंट्स शूज पहन रखे थे। ऐसे में लोगों ने उसे रोक लिया और उससे पूछताछ करने लगे। इस दौरान वह काफी देर तक लोगों को बरगलाता रहा, लेकिन जब लोगों ने उसका बुर्का उतरवाया तो वे हैरान रह गए। महिला की जगह पुरुष को देख लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पहले तो लोगों को लगा कि यह बच्चा चोर है, हालांकि बाद में पुलिस के आने पर प्रेमी ने मोबाइल निकाल कर पूरा मामला बता दिया और माफी मांगने लगा। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस पूछताछ कर रही है।
दरअसल, औरैया जनपद के जगन्नाथपुर का रहने वाला अंसार नामक एक युवक और घाटमपुर निवासी एक युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को प्रेमिका के घर के सभी लोग रिश्तेदारी में गए थे।
इस दौरान प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर दिया और कहा कि घर पर कोई नहीं है मिलने के लिए चले आओ। प्रेमिका की बात सुनकर अंसार उससे मिलने के लिए मेकअप किया और बुर्का पहन लिया। बुर्का पहनकर व प्रेमिका के बस्ती में पहुंचा।
बस्ती काफी घनी थी और वहां मौजूद लोगों ने बुर्का पहने महिला को देखा तो उसके चलने की स्टाइल से लोगों को उसके ऊपर शक हुआ। उसके बाद लोगों ने पैर की तरफ देखा तो पता चला कि उसके पैर में लेडीस की जगह जेंट्स जूता था।
जूता देखकर लोगों ने उसे रोक लिया। रोकने के बाद लोग उससे बुर्का खोलने के लिए बोले तो वह मना कर दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्र हो गई और लोग उसे बच्चा चोर समझकर पिटाई करना शुरू कर दिए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ के चंगुल से युवक को मुक्त कराई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर युवक को पकड़ा था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर जा रहा था। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है और औरैया पुलिस से भी जानकारी मांगी गई है।












Click it and Unblock the Notifications