कानपुर, कार और कत्‍ल: किडनैप कर बिजनेसमैन की पत्‍नी की हत्‍या

Kidnapped Kanpur woman found murdered in car
कानपुर। उत्‍तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था किस तरह चरमरा गई है इसका जीता-जागता उदाहरण सूबे की औद्योगिक राजधानी कानपुर में देखने को मिला। एक कार से बाइक की टक्‍कर हुई और बाइक सवार युवकों ने कार सहित महिला को अगवा कर उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस हालांकि इस मामले में किसी और भी एंगल के होने से इंकार नहीं कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात कानपुर के रावतपुर से एचबीटीआई की तरफ जाने वाली सूनसान रोड पर हुई। बाइक सवार आवारा युवकों ने एक कार सवार दंपती को टक्कर मार कर रोक लिया और पति के उतरते ही कार में सवार होकर पत्नी को लेकर फरार हो गए। रात डेढ़ बजे महिला की चाकुओं से गुदी लाश उसी की कार में पनकी-कल्याणपुर रोड पर पुलिस को मिल गई। सूचना मिलते ही पुलिस खेमे में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गये।

जिस महिला की हत्‍या हुई है उसका नाम ज्‍योति है और मध्‍यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। एक साल पहले ही उसकी शादी पीयूष श्‍याम दसानी के साथ हुई थी। पांडुनगर निवासी कारोबारी पीयूष रविवार रात खाना खाने के बाद पत्नी ज्योति संग सफेद रंग की होंडा एकार्ड से घूमने निकले थे। रावतपुर से एचबीटीआई जाते वक्त पीछे से आए करीब आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने कार को ओवरटेक कर आगे बाइक लहराते हुए चलाने लगे। इसी दौरान एक ने साइड से कार में टक्कर मार दी।

पीयूष के गाड़ी रोकते ही आवारा लड़कों ने कार घेर ली और उन्हें कार से खींचकर पीटने लगे। इसी बीच दो लफंगे कार में सवार होकर पत्‍‌नी ज्योति को जबरन साथ में बैठाकर ले गए। बुरी तरह जख्‍मी होने के बावजूद पियूष किसी तरह लोगों से लिफ्ट लेकर पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन नाकाबंदी कर चेंकिग शुरु कर दी। इसी दौरान पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर एक कार खड़ी होने की पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कार में महिला का शव मिला। पुलिस ने फौरन परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दुष्‍कर्म की आशंका कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+