वरुण धवन को कानपुर में बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान, कहा- नियम सबसे के लिए एक है

कानपुर, 17 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को कानपुर की सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाना महंगा पड़ गया।बिना हेलमेट बाइक चलाने के वायरल वीडियो को ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान में लेकर एमवी एक्ट के तहत दो अलग-अलग चालान किए हैं। तीसरे चालान की तैयारी है। यही नहीं, एक्टर ने जो बाइक चलाई उस पर नंबर किसी दूसरी बाइक का लगाया गया था। उन्हें अब नोटिस भेजने की तैयारी है। ऐसे में वरुण धवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दो-दो बार किया नियमों का उल्लंघन

दो-दो बार किया नियमों का उल्लंघन

एक्टर वरुण धवन कानपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस उन्होंने 65 मिनट के भीतर दो बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। वरुण धवन ने पी रोड बाजार की सड़कों पर बाइक चलाई। वहीं, गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में फिल्म की शूटिंग की। इस दौरान भी उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। यही नहीं, शूटिंग के दौरान जो बुलेट इस्तेमाल की गई, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

Recommended Video

    Varun Dhawan को महंगा पड़ा बिना हेलमेट Bike चलाना, पुलिस ने काटा चालान | वनइंडिया हिंदी
    ट्रैफिक पुलिस ने काटा वरुण धवन का चालान

    ट्रैफिक पुलिस ने काटा वरुण धवन का चालान

    बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए वरुण धवन का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले में वरुण धवन का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है। वहीं, फर्जी नंबर प्लेट के मामले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस वरुण धवन को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

    डीसीपी ने कहा - नियम सबके लिए बराबर हैं

    डीसीपी ने कहा - नियम सबके लिए बराबर हैं

    इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक संकल्प शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियम सबके लिए एक समान होते हैं। शूटिंग के दौरान की वायरल फोटो और वीडियो की जांच में पता चला कि वाक्या सही है। इस पर फिल्म अभिनेता की बाइक का चालान किया गया। आयोजकों को नोटिस भेजकर जवाब लेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस वरुण धवन का डीएल भी देखेगी। अगर फिल्म शूटिंग आयोजक डीएल नहीं दिखा पाए तो एक और चालान किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+