Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शशिकांत की पत्नी का ऑडियो हुआ वायरल, बोली- 'भाभी गेट पर 3 आदमी मरे पड़े हैं, सब पुलिस वाले हैं'

कानपुर। बिकरू गांव में बीते 2 जुलाई को बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथी और शूटआउट में शामिल 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शशिकांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए शशिकांत की पत्नी और उसकी भाभी के बीच की ऑडियो कॉल से बड़ा खुलासा हुआ है। इतना ही नहीं, शशिकांत के घर से पुलिस ने इंसास राइफल भी बरामद की है। आइए जानते हैं ऑडियो कॉल में क्या है...

Recommended Video

    शशिकांत की पत्नी का ऑडियो हुआ वायरल, बोली- 'भाभी गेट पर 3 आदमी मरे पड़े हैं, सब पुलिस वाले हैं'
    शूटआउट के बाद का है ऑडियो

    शूटआउट के बाद का है ऑडियो

    दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के गुर्गे शशिकांत की पत्नी और उसकी भाभी के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। शशिकांत की पत्नी और भाभी के बीच हो रही बातचीत से पता चल रहा है कि घटना के तुरंत बाद दोनों के बीच बात हुई थी। तब तक मौके पर पुलिस भी नहीं पहुंची थी। ऑडियो में शशिकांत की पत्नी साफ कहती सुनाई दे रही है कि विकास दुबे ने पुलिसवालों को मारा।

    'भाभी गेट पर 3 आदमी मरे पड़े हैं, सब पुलिस वाले हैं'

    'भाभी गेट पर 3 आदमी मरे पड़े हैं, सब पुलिस वाले हैं'

    वायरल ऑडियो में शशिकांत की पत्नी यह कहते हुए सुनाई दे रही है, 'भाभी बाहर 2 आदमी मरे पड़े हुए हैं। मेरे आंगन में एक आदमी मरा पड़ा है और ये सब लोग भाग गए हैं क्या कहेंगे पुलिस जब आएगी?' सामने से सवाल किया जाता है- वो लोग हैं कौन? शशि की पत्नी कहती है- पुलिस वाले हैं। विकास भैया ने मारा है.... इन सब लोगों ने मारा है। इतने में फोन के पीछे से आवाज आती है कि सबसे पहले फोन नंबर डिलीट कर दो।

    'चिंता ना करो भगवान सब ठीक करेगा, मौका मिले तो...'

    'चिंता ना करो भगवान सब ठीक करेगा, मौका मिले तो...'

    शशि की पत्नी आगे कहती है, 'भैया मोबाइल स्विच ऑफ करके छुपा दे रहे हैं।' इस बीच आगे से आवाज आती है- ये वाले नंबर डिलीट कर दो। तुम्हें नहीं पता... तुम बता देना कि अंदर थीं तुम, फोन ऑफ करके बैटरी हटा देना।' शशि की पत्नी- ये बताइए पुलिस वाले पूछेंगे तुम्हारा आदमी कहां गया? दिन की ड्यूटी करके आया तो क्या बताएंगे? वापस सब लोग भाग गए हैं। दूसरी तरफ से- तुम कह दो आया ही नहीं उसकी डबल शिफ्ट थी। शशि की पत्नी- वहां से तो पता चल ही जाएगा। ये बताइए अगर मोबाइल ऑफ कर दें तो लोकेशन नहीं पता चलेगी ना, ये अपना मोबाइल भी यहीं छोड़ गए हैं। दूसरी तरफ से आवाज- चिंता न करो भगवान सब ठीक करेगा, मौका मिले तो निकल जाओ।

    शशिकांत की पत्नी बिकरू शूटआउट की चश्मदीद

    शशिकांत की पत्नी बिकरू शूटआउट की चश्मदीद

    इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अब यह बात साफ हो गई है कि शशिकांत की पत्नी इस शूटआउट मामले की चश्मदीद गवाह है। वह पूरा मामला जानती थी, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। अब देखना होगा कि इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस का अगला कदम क्या होता है। शशिकांत की पत्नी से पुलिस पूछताछ करेगी या नहीं?

    शशिकांत हुआ है गिरफ्तार

    शशिकांत हुआ है गिरफ्तार

    गौरतलब है कि शशिकांत विकास दुबे के रिश्ते का मामा प्रेम प्रकाश पांडे का बेटा है। प्रेम प्रकाश को पुलिस ने 3 जुलाई को ही एनकाउंटर में मार गिराया था। मंगलवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि कानपुर कांड में शामिल 50 हजार का इनामी शशिकांत गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विकास दुबे व उसके घर से लूटी गई एके-47 व इंसास राइफल और कारतूस बरामद की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+