Kanpur News: अखबार में छपी थी मौत की खबर, मजदूर ने देखा तो बोला- अरे! मैं तो अभी जिंदा हूं

Kanpur News: यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को चौंका दिया। एक युवक ने अखबार में अपनी मौत की खबर पढ़ने के बाद खुद थाने जा पहुंचा।

जिस व्यक्ति को पुलिस ने मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, वह पूरी तरह जीवित निकला। यह घटना कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र की है। गुरुवार को एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया गया।

Kanpur news man reaches up police station

फोटो देखते ही एक महिला ने शव की पहचान अपने भाई अजय संखवार के रूप में कर दी। परिजन भी पुष्टि के लिए पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। लेकिन अगले ही दिन सच्चाई ने सबको स्तब्ध कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से हुई ग़लत पहचान

दरअसल, गुरुवार शाम को घाटमपुर के फ्लाईओवर के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, तो पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर देखते ही गोपालपुर की सुमन ने उसे अपना भाई बताया।

सुमन के साथ उसके पिता मथुरा प्रसाद और दो बहनोई भी थाने पहुंचे। शव के चेहरे पर मिट्टी लगी थी, लेकिन सुमन ने दावा किया कि वह बचपन से भाई को पहचानती है और कोई भ्रम नहीं हो सकता। उसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव भेज दिया।

काम पर जुटे अजय ने जब सुनी 'अपनी मौत' की खबर

अगले दिन सुबह अजय भीतरगांव के एक भट्ठे में काम कर रहा था इसी दौरान ठेकेदार ने अखबार दिखाया। जिसमें अजय के मरने की खबर प्रकाशित थी। यह देखकर अजय खुद हैरान रह गया। खबर पढ़ने के बाद वह और उसके साथ के लोग हैरान रह गए।

वह जब थाने पहुंचा तो थाने पहुंचने पर पुलिस भी चौंक गई। पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ कि सामने खड़ा व्यक्ति वही है जिसकी मौत की पुष्टि की गई थी। जांच के लिए एक एसआई को भट्ठे पर भेजा गया। वहां पहुंचने के बाद अजय की पहचान की पुष्टि हुई।

वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई। थाने में अजय को जीवित देख उसकी बहन फूट-फूटकर रोने लगी। वह खुद को कोसने लगी कि उसने इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी। उसके बाद बार-बार माफी मांगती रही। इतना ही नहीं परिजन भी हैरान नजर आए।

अजय ने भी परिजनों से नाराजगी जताई कि बिना पूरी पुष्टि के उसे मृत मान लिया गया। बहन ने पुलिस के सामने अपनी सफाई दी कि शव की कद-काठी और चेहरा अजय से बहुत मिलता था, इसीलिए वह उसे अपना भाई मान बैठी।

पुलिस ने शव को घोषित किया लावारिस

इंस्पेक्टर ने मामले की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि अज्ञात शव को अब लावारिस घोषित कर दिया गया है। अजय से इस पूरे मामले में लिखित बयान भी लिया गया है ताकि रिकॉर्ड में स्पष्टीकरण रहे और आगे भ्रम न हो।

फिलहाल अज्ञात शव की असल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोबारा से पड़ताल शुरू कर दी है। नए सिरे से फोटो साझा किए जा रहे हैं ताकि मृतक के असली परिजन सामने आ सकें और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+