Kanpur: BSC की फर्जी मार्कशीट पर हासिल कर ली स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी, जांच हुई तो पकड़ में आया शख्स

Kanpur News: कानपुर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिससे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स ने कानपुर यूनिवर्सिटी की फर्जी बीएससी की मार्कशीट बनावकर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी हासिल कर ली।

इतना ही नहीं, शख्स ने फर्जी मार्कशीट के सहारे अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा भी पास कर ली। परीक्षा में चयन होने के बाद जब शख्स की मार्कशीट चेक की गई तो मामले का खुलासा हो सका है। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी शख्स संतोष कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

Kanpur News

आजतक की खबर के मुताबिक, संतोष कुमार गौड़ नाम का शख्स गोरखपुर का रहने वाला है और वर्तमान में वह लखनऊ के गोमती नगर इलाके में रह रहा है। संतोष साल 2012 में बीएससी कर रहा था, लेकिन फेल हो गया। इसके बाद उसकी बीएससी पास की मार्कशीट कैसे बन गई, इसका रिकॉर्ड किसी के पास नहीं है।

खबर के मुताबिक, इस मामले में कानपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने कल्याणपुर थाने में शिकायत की है। इस शिकायत में कहा गया है कि संतोष कुमार नाम के शख्स ने फर्जी मार्कशीट के सहारे अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा पास की है। इस मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि संतोष कुमार स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट बन चुके है।

पुलिस ने मंगलवार शाम फर्जी मार्कशीट के सहारे स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट बनने वाले संतोष कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कल्याणपुर के एसीपी विकास पांडे का बयान सामने आया है। उन्होने बताया कि संतोष कुमार ने फर्जी तरीके से बीएससी की मार्कशीट किसी तरह बनवाई है, उसी के सहारे वह अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा पास कर चुका है।

पुलिस ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर जांच की और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि आगे मामले की जांच की जा रही है कि मार्कशीट किसने और कहां से बनवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+