Kanpur News: 'तुम्हारी बेटी गर्भवती है'..प्रेमी ने बोला झूठ, पिता ने गला दबाकर कर दी बेटी की हत्या

Kanpur Crime News: कानपुर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। दरअसल, बेटी के बॉयफ्रेंड ने फोन पर उसके पिता को झूठी सूचना दी थी कि तुम्हारी बेटी गर्भवती है। जिसे सुनकर पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया।

Kanpur Crime News

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर बेहरमी से हत्या कर दी। दरअसल, उसकी बेटी के बॉयफ्रेंड ने फोन पर झूठी सूचना दी थी, जिससे वह आग बबूला हो गया था और उसने बेटी की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद हत्यारोपी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह मामला कानपुर जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्याम बहादुर जयपुर की एक बेकरी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। परिवार में पत्नी संगीता और 16 वर्षीय बेटी और बेटा है। बेटी, रामलला स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ती है। श्याम बहादुर की 16 वर्षीय बेटी का सोनू नाम के लड़के से प्रेम संबंध हो गए थे।

सोनू उस लड़की से शादी करने के लिए तैयार था। लेकिन, लड़की का पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। मां-बाप का कहना था कि उनकी बेटी अभी छोटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू ने लड़की के पिता को फोन पर एक फर्जी (झूठी) सूचना दे दी कि तुम्हारी बेटी से मेरा प्रेम संबंध है, वह प्रेग्नेंट भी है इसलिए मैं उससे शादी करूंगा, मेरी शादी करवा दो। सोनू की बात को सुनकर लड़की का पिता काफी आग बबूला हो गया।

उसने केबिल का तार लिया और बिस्तर पर सो रही बेटी का उसी तार से गला घोट दिया। इसी दौरान लड़की दुहाई देती रही कि, ऐसा कुछ नहीं है...लड़का झूठ बोल रहा है। लेकिन, उसके पिता ने अपनी बेटी की एक ना सुनी और उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। लड़की के चीखने चिल्लाने पर मकान के किरायेदारों को हत्या की भनक लग गई और उन्होंने लड़की की मां को फोन पर सूचना दे दी। मां मौके पर आई तो पति ने उसको भी पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से उसने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

Recommended Video

    ब्रेकिंग न्यूज: खौफनाक मंजर आया सामने, दबंगों की पिटाई से गर्भवती की मौत

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है की लड़की की हत्या की सूचना मिली थी मौके पर आए और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले पर एसीपी कल्याणपुर विकास पाण्डे ने बताया कि लड़की के पिता ने प्रेम संबंध के शक में बेटी की हत्या कर दी। लड़की की मां ने पति श्याम बहादुर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक एक लड़के ने फोन पर लड़की के पिता को झूठी सूचना दी थी, जिसके बाद इस पिता ने लड़की की हत्या कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+