Kanpur News: ऑपरेशन सिंदूर कप के दौरान MLC और IPS अधिकारी के बीच बहस, वीडियो वायरल

Kanpur News: यूपी के कानपुर में रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए एक क्रिकेट मैच के दौरान भाजपा एमएलसी अरुण पाठक और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच विवाद हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि एमएलसी पाठक सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के साथ मैदान में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों ने हथियार लेकर अंदर जाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर बहस शुरू हो गई और मामला तूल पकड़ गया।

Kanpur News bjp mlc arun pathak

विवाद उस वक्त बढ़ा जब एसीपी कैंट ने सुरक्षाकर्मियों से पहचान पूछनी चाही। इस पर अरुण पाठक ने कहा कि जो भी पूछना हो, सीधे उनसे बात की जाए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ पर ऐतराज जताते हुए विरोध दर्ज कराया।

मौके पर पहुंचीं एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बातचीत में कहा कि मैं इन्हें एक कार्यक्रम के दौरान डील कर चुकी हूं। इस बयान को सुनते ही अरुण पाठक भड़क उठे। उन्होंने पूछा कि क्या डील किया है? पहले इसका जवाब दीजिए।

एडीसीपी के पास जब स्पष्ट जवाब नहीं मिला, तो पाठक का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने महिला अधिकारी पर गैर-जिम्मेदार बयान देने का आरोप लगाया। वीडियो में वह बार-बार पूछते दिखे कि 'डील' शब्द का आखिर क्या मतलब है।

पुलिस अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

अरुण पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे महिला अधिकारी की टिप्पणी से आहत हैं। उन्होंने कहा कि हम कोई डीलर नहीं हैं। उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मी सरकारी ड्यूटी पर हैं, ऐसे में इस तरह का बयान अनुचित है।

पाठक ने यह भी सवाल उठाया कि अगर किसी बात पर जानकारी लेनी थी, तो उन्हें सीधे संबोधित किया जाना चाहिए था। उन्होंने पुलिस के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए इसे सियासी गरिमा के खिलाफ बताया।

बीजेपी पदाधिकारियों के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए थोड़ी देर में महापौर प्रमिला पांडेय समेत कुछ अन्य भाजपा नेता भी ग्रीनपार्क पहुंचे। नेताओं के बीच-बचाव के बाद विवाद किसी तरह शांत हुआ, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। अधिकारी सुरक्षा का हवाला देती दिखती हैं, जबकि एमएलसी उन्हें बार-बार टोकते नजर आते हैं। मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

घटना के बाद अब तक पुलिस विभाग या प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही एमएलसी की ओर से कोई लिखित शिकायत दी गई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+