Kanpur : मुस्लिम शख्स को पीटने वाले तीनों आरोपी जमानत पर रिहा, अल्पसंख्यक आयोग ने कमिश्नर को भेजा नोटिस

कानपुर, 13 अगस्त: कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले में गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें, इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 147, 323, 504, 506 की धाराओं में 5 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गुरुवार की रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद नाराज हिंदूवादी संगठन ने डीसीपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। आरोपियों की जमानत मिलने के बाद अल्पसंख्यक आयोग ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है।

kanpur muslim man assaulted case three accused granted bail

Recommended Video

      Kanpur में मुस्लिम शख्स को पहले पीटा, फिर भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगवाए | वनइंडिया हिंदी

      सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

      कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित रामगोपाल चौराहा के पास बीते बुधवार को हिंदूवादी संगठन धर्मांतरण के मामले में हंगामा कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने मुस्लिम ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटते रहे, इस दौरान रिक्शा चालक की बेटी पिता को छोड़ने की गुहार लगाती रही। पुलिस ने उसे बचाने की भी कोशिश की, लेकिन भीड़ में मौजूद लोग उसकी पिटाई करते रहे।

      24 घंटे के अंदर आरोपियों को मिली जमानत

      एसीपी कानपुर साउथ, रवीना त्‍यागी ने कहा था, 'जो पीड़ित है उनकी तहरीर के आधार पर कुछ नामजद और कुछ अज्ञात व्‍यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।' इस मामले में कमिश्नर असीम अरुण का कहा था, 'कानपुर में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। इस घटना में पुलिस द्वारा युवक को बचाया गया। मारपीट करने वालों की पहचान कर एफआईआर दर्ज की गई थी। गुरुवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों को जमानत भी मिल गई है।

      राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कमिश्नर से मांगा जवाब

      राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने बताया कि कानपुर के पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर उन शिकायतों का जवाब मांगा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कानपुर में मारपीट करने वाले मुस्लिम की नाबालिग बेटी के साथ भी मारपीट की गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+