सोने का मास्क: 5 लाख रुपए कीमत, जानिए यूपी के बप्पी लहरी के इस मास्क की खासियत
कानपुर, 01 जुलाई: 'यूपी के बप्पी लहरी' के नाम से मशहूर कानपुर के मनोज सेंगर ने खुद के लिए सोने का बना मास्क बनवाया है। मनोज सेंगर को 'मनोजानंद महाराज' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने सोने का मास्क बनवाने के लिए पांच लाख रुपए खर्च किए हैं। मनोजानंद महाराज ने बताया कि मास्क के अंदर सैनिटाइजर का घोल होता है, जो 36 महीने तक काम करेगा। उन्होंने इसे 'शिव शरण मास्क' नाम दिया है।

Recommended Video
बप्पी लहरी की तरह सोने की शौकीन हैं मनोज सेंगर
मनोज सेंगर को भी बप्पी लहरी की तरह सोने का शौक है। वह सोने की चार चेन पहनते हैं, जिनका वजन एक साथ लगभग 250 ग्राम है। सेंगर के पास सोने का एक शंख, मछली और भगवान हनुमान का लॉकेट भी है। मनोज सेंगर आज भी अपने शरीर पर करीब दो किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण पहनते हैं। इसके अलावा उनके पास एक जोड़ी गोल्डन इयररिंग्स, रिवॉल्वर के लिए एक गोल्डन कवर और तीन गोल्ड बेल्ट हैं। उन्हें कानपुर का 'गोल्डन बाबा' भी कहा जाता है।
मुंबई से मंगवाया है सोने का मास्क
मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद महाराज ने सोने का मास्क मुंबई से मंगवाया है। मनोज ने बताया कि सोने की कोई कीमत नहीं होती और जब उससे प्रभु का नाम जुड़ जाए तो वह अमूल्य होता है। वैसे अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो बाजार में लगभग 5 लाख रुपए है। ऐसा माना जा रहा है कि अपने तरीके का यह पहला मास्क पूरे भारत में है। बता दें, मनोज सेंगर पिछले 10 सालों से इसी तरह से सोना पहन रहे हैं। गूगल गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर मनोज सेंगर का सोने से इस प्रेम की वजह से उन्हें कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने सोना पहनना नहीं छोड़ा। इसकी जगह उन्होंने अपने साथ दो गनर जरुर रख लिए।












Click it and Unblock the Notifications